रायपुर। नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल Bhupesh Baghel ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi से भी मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। इस दौरान उनके बीच आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

दिल्‍ली से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में सीएम बघेल ने बताया कि राहुल गांधी से चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सीएम ने बताया कि वे सात फरवरी को असम जा रहे हैं, वहां राहुल गांधी के साथ में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

असम के चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए हैं भूपेश बघेल

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है। बघेल को यह जिम्मेदारी पिछले महीने ही पार्टी ने सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएम असम का एक बार दौरा भी कर चुके हैं।

बता दें कि गत 18 और 19 जनवरी को दो दिवसीय प्रवास के दौरान बघेल ने वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठक कर वहां के हालात का जायजा ले चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।