विधानसभा
विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसे पेश करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा पिछले दिनों दिवंगत हुए चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सदन में आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम पेश करेंगे।

वहीं सरकार को घेरने भाजपा पहले ही दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। BJP विधानसभा में धान खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाएगी, इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कैम्पा मद में केंद्र से मिली राशि का हिसाब मांगेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  कुपोषण प्रबंधन में नवाचार का राष्ट्रीय सम्मान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मिला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।