अवैध प्लाटिंग पर कलेक्टर भूरे सख्त, राजस्व अधिकारीयों को बैठक में चेताया 0 महज़ 4 महीनों में अब तक 700 खसरों की 350 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री ब्लॉक, फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए निर्देश जारी टीआरपी डेस्क रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तेजी से जारी है। पिछले लगभग चार महीनों में जिले में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 700 खसरों को कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इस कार्रवाई से 350 एकड़ से अधिक जमीन की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लग गई है। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने इसकी समीक्षा की और अवैध प्लाटिंग पर तेजी से जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। रेड क्रॉस सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ भुरे ने सभी विभागों के काम काज और शासकीय योजनाओं- कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डॉ भुरे ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यो के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये । बैठक में कलेक्टर ने सस्ते दामों पर दवाई उपलब्ध कराने वाली धनवंतरी दवाई दुकानों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ दुकानों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और डॉक्टरों द्वारा इन दुकानों में उपलब्ध दवाओं को ही यथासंभंव मरीजों के लिए लिखने के भी निर्देश दिए। डॉ भुरे ने किसान सम्मान निधि के लिए पात्र सभी किसानों के बैंक एकाउंट, आधार नम्बर आदि दस्तावेज अपडेट कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकरियों को आगामी 30 सितंबर तक गिरदावरी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए भी प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाएं, बारदाना की व्यवस्था, परिवहन आदि के बारे में भी खाद्य नियंत्रक से पूछा। डॉ भुरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए पात्र किसानों के प्रकरणों का बीमा कंपनी से तत्काल निपटारा कराकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
अवैध प्लाटिंग पर कलेक्टर भूरे सख्त, राजस्व अधिकारीयों को बैठक में चेताया0 महज़ 4 महीनों में अब तक 700 खसरों की 350 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री ब्लॉक, फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए निर्देश जारीटीआरपी डेस्क रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तेजी से जारी है। पिछले लगभग चार महीनों में जिले में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 700 खसरों को कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इस कार्रवाई से 350 एकड़ से अधिक जमीन की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लग गई है। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने इसकी समीक्षा की और अवैध प्लाटिंग पर तेजी से जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। रेड क्रॉस सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ भुरे ने सभी विभागों के काम काज और शासकीय योजनाओं- कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डॉ भुरे ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यो के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये । बैठक में कलेक्टर ने सस्ते दामों पर दवाई उपलब्ध कराने वाली धनवंतरी दवाई दुकानों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ दुकानों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और डॉक्टरों द्वारा इन दुकानों में उपलब्ध दवाओं को ही यथासंभंव मरीजों के लिए लिखने के भी निर्देश दिए। डॉ भुरे ने किसान सम्मान निधि के लिए पात्र सभी किसानों के बैंक एकाउंट, आधार नम्बर आदि दस्तावेज अपडेट कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकरियों को आगामी 30 सितंबर तक गिरदावरी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए भी प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाएं, बारदाना की व्यवस्था, परिवहन आदि के बारे में भी खाद्य नियंत्रक से पूछा। डॉ भुरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए पात्र किसानों के प्रकरणों का बीमा कंपनी से तत्काल निपटारा कराकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

0 महज़ 4 महीनों में अब तक 700 खसरों की 350 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री ब्लॉक, फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए निर्देश जारी

टीआरपी डेस्क
रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तेजी से जारी है। पिछले लगभग चार महीनों में जिले में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 700 खसरों को कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इस कार्रवाई से 350 एकड़ से अधिक जमीन की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लग गई है। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने इसकी समीक्षा की और अवैध प्लाटिंग पर तेजी से जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
रेड क्रॉस सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ भुरे ने सभी विभागों के काम काज और शासकीय योजनाओं- कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डॉ भुरे ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यो के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये ।
बैठक में कलेक्टर ने सस्ते दामों पर दवाई उपलब्ध कराने वाली धनवंतरी दवाई दुकानों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ दुकानों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और डॉक्टरों द्वारा इन दुकानों में उपलब्ध दवाओं को ही यथासंभंव मरीजों के लिए लिखने के भी निर्देश दिए। डॉ भुरे ने किसान सम्मान निधि के लिए पात्र सभी किसानों के बैंक एकाउंट, आधार नम्बर आदि दस्तावेज अपडेट कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकरियों को आगामी 30 सितंबर तक गिरदावरी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए भी प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाएं, बारदाना की व्यवस्था, परिवहन आदि के बारे में भी खाद्य नियंत्रक से पूछा। डॉ भुरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल की क्षतिपूर्ति के लिए पात्र किसानों के प्रकरणों का बीमा कंपनी से तत्काल निपटारा कराकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

See also  अफवाहों से बचें: भारत के यूजर्स अगले साल भी फ्री में कर पाएंगे Google Pay! जाने पूरी खबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।