नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ कल रात हुई हिंसक झड़प में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू वीरगति को प्राप्त हुए। सेना के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कर्नल संतोष गलवान घाटी में पैट्रोलिंग पॉइंट 14 के करीब हुई झड़प में शहीद हुए। उनके साथ ही दो और जवानों के भी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्नल संतोष तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के थे और उन्होंने 2 दिसंबर 2019 को ही 16 बिहार रेजिमेंट की कमान संभाली थी।
बता दें कि बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में

भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने डटे हुए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार का रेत को सोना बनाने का प्लान, 200 करोड़ सालाना राजस्व का लक्ष्य, लीज फार्म बेचकर कमाए 4 करोड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।