मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस के मामले में एनसीबी अब तक कई बड़े-बडे सेलेब्स से पूछताछ कर और जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में काॅमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ  एनसीबी ने कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल की है। जिसके बाद अब दोनों की परेशानी बढ़ने वाली है।


बता दें कि इससे पहले दोनों को ड्रग केस के मामले में एनसीबी के ऑफिस के कई चक्कर भी काटने पड़े थे, यहां तक की दोनों को गिरफ्तार तक कर लिया गया था, हालांकि वो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
गौरतलब है कि एनसीबी ने 2020 में 21 नवंबर को भारती सिंह और हर्ष के प्रोडक्शन-हाउस ऑफिस पर छापेमारी की थी जहां से एनसीबी को 86.5 ग्राम मारिजुआना बरामद हुआ था।

जिसके बाद बिना किसी देरी के इस जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने के बाद भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 23 नवंबर को भारती और हर्ष ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने प्रत्येक को 15,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवाकर जमानत हासिल की थी।

See also  JIO प्लेटफॉर्म्स में केकेआर करेगी 11,367 करोड़ निवेश, मुकेश अंबानी ने किया स्वागत


बता दें कि मुंबई ड्रग्स मामले में अब तक दिपिका पादुकोण से लेकर श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे तक पूछताछ की जा चुकी है। वहीं इस मामल में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान जेल भी जा चुके है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।