वैक्सीनेशन सेंटर
रायपुर में पहली बार मस्जिद और चर्च बने वैक्सीनेशन सेंटर

रायपुर। कोरोना के इस काल में धर्म के साथ कोविड-19 के प्रति जागरुकता को जोड़कर इंसानियत को बचाने का काम किया जा रहा है। सिख समुदाय लंगर की परंपरा से भूखों की भूख सदियों से मिटाता आया है। कोरोना के इस दौरान में इस समुदाय ने लंगर की परंपरा को मास्क से जोड़ दिया है। मुफ्त रोटी की तरह मास्क बांटे जा रहे हैं।

रविवार को पहली बार शहर के धार्मिक स्थल वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर डेवलप किए गए। चर्च और मस्जिद में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर सभी की सलामती की दुआ मांगी गई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कर ली आत्महत्या, एक ही पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव, जानें क्यों?

सिख पगड़ी के कपड़े से बना है मास्क

छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि मास्क का लंगर अभियान के तहत शास्त्री बाजार इलाके में लोगों को मास्क बांटे गए। खास बात ये है कि ये मास्क सिख पगड़ी के कपड़े से बनी हैं। कोरोना के प्रति अपने संवेदनशील भाव को दिखाने पगड़ी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े से मास्क बनाकर एक तरह का सम्मान भी प्रकट किया जा रहा है।

See also  पश्चिम एशिया में फंसे नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की पहल, सहायता के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

यह भी पढ़ें: केंद्र से कंपनियों को मिली राहत, एक्सचेंजों के जरिये शेयर या जिंस की खरीद पर TDS काटने की नहीं होगी जरूरत

14 जून से मास्क का लंगर चलाया जा रहा है

सिख धर्म के पांचवे गुरु गुरुर्जन देव के शहीद दिवस 14 जून से मास्क का लंगर चलाया जा रहा है। इस काम में शहर के नवनीत सिंह, गगन सिंह, रसमित खुराना जसपाल सिंह रंधावा, मोनू सलूजा, मनजीत सिंह सैनी, पप्पू सलूजा अपना सहयोग दे रहे हैं। बीते दो सप्ताह में रायपुर शहर के भीतर 27 हजार मास्क बांटे गए हैं। ये अभियान जारी रहेगा।

मस्जिद और चर्च में लगा टीका

सर्व धर्म समाज के बैनर तले रविवार को रायपुर में चर्च और मस्जिद को वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर तैयार कर लोगों को कोरोना से बचाने का टीका लगाया गया। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के माध्यम से पहले पैदल मार्च निकाला गया। अब सेंट पॉल चर्च ग्राउंड स्थित चर्च और छोटापारा मस्जिद में कोरोना टीकाकरण शिविर लगा। यहां महापौर एजाज ढेबर भी पहुंचे। सभी से टीका लगवाने की अपील की गई।

See also  कंगना रनौत दफ्तर का हाल देख हुईं निराश, BMC के खिलाफ याचिका 22 सितंबर तक टली

यह भी पढ़ें: आपदा में धोखाधड़ी: 30 रुपए की दवा पर रेमडेसिविर के स्टीकर चिपका कमाए 5 करोड़, 4 गिरफ्तार

अब इस तरह के शिविर जल्द ही शहर के मंदिर और गुरुद्वारे में भी आयोजित होंगे। नगर निगम सभी धर्मों को मानने वाले लोगों से टीकाकरण की अपील कर रहा है। यह प्रयोग शहर में पहली बार हुआ। छोटापारा मस्जिद 210, सेंटपॉल चर्च में 220 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया।

इन्हें मिला टीका लगवाने पर इनाम

रायपुर में टीका लगवाने पर पार्षद वार्ड के लोगों को तोहफे बांट रहे हैं। रविवार को शहीद हेमु कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने वैक्सीनेशन के बाद लकी ड्रॉ के जरिए चुने गए लोगों को छाता, कपड़े प्रेस करने वाले आयरन, रेनकोट, कुकर जैसे गिफ्ट दिए, पारस नगर निवासी ललिता गौड़, साई नगर से संतोषी यादव,देवेन्द्र नगर से शबीना तब्बसुम, भाटापारा से चंद्रविभार को ये तोहफे मिले। पार्षद बंटी होरा ने बताया कि इस प्रयास से लोगों में टीका लगवाने के प्रति उत्साह बढ़ा है।

See also  ट्राइबल विभाग में रोटी मेकर मशीन खरीदी घोटाला! 50 हजार की मशीन 7.95 लाख में खरीदी, रामविचार ने दिए जांच के आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।