नाबालिग प्रेमी
छत्तीसगढ़: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कर ली आत्महत्या, एक ही पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में नाबालिग प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामले सामने आया है। दोनों के शव दो फंदे में एक ही पेड़ पर लटके मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के प्यार में जाति आड़े आ रही थी, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला गुरुर थाना क्षेत्र के डोटोपार गांव का है।

नाबालिग प्रेमी जोड़े की पहचान पलारी निवासी छात्र (17) और ओझागहन निवासी छात्रा (16 ) के रूप में हुई। दोनों शनिवार की रात अपने परिवार को बिना बताए घर से बाइक से निकले थे।

यह भी पढ़ें: आपदा में धोखाधड़ी: 30 रुपए की दवा पर रेमडेसिविर के स्टीकर चिपका कमाए 5 करोड़, 4 गिरफ्तार

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी

पुलिस ने बताया कि दोनों एक साथ लोहारा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। तीन साल पहले यानी 9वीं कक्षा में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई जो गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। तीन साल तक प्रेम प्रसंग में रहने के बाद अब दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

See also  CG BIG NEWS : नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप की जाँच में बड़ा खुलासा, 3 साल पहले भी हो चुका है किशोरी के साथ दुष्कर्म

चुपके से रात के अंधेरे में घर से निकले दोनों

पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात लड़की के परिवार वाले जब सो गए तब वह चुपके से घर से निकली। बाहर प्रेमी पहले से बाइक लेकर तैयार था। इसके बाद दोनों ने करीब 4 से 5 किमी की दूरी पर खेत में मौजूद पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने सुबह जब दोनों को फांसी पर लटके देखा तो तत्काल गुरूर थाने में सूचना दी। मौके से बाइक और लड़के का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Exam Fees: सीबीएसई से परीक्षा फीस वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अभिभावकों ने दायर की याचिका

शादी के लिए परिवार नहीं था राजी

जानकारी के मुताबिक, दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी उनके परिवार वालों को थी। युवक-युवती एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनका परिवार राजी नहीं था।

See also  BJP Alleges Expenditure On 19 Tigers In 3 Years Is False -बीजेपी का सवाल, बाघों पर 183 करोड़ से ज्यादा रकम कहां खर्च की गई?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर