रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक 2021-22 की पूरी विधायक निधि नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण के लिए देंगे। कांग्रेस विधायक दल की वर्चुअल बैठक में आज इसका फैसला हुआ है। विधायकों ने विधायक निधि की राशि को खर्च करने का अधिकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप दिया है।

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी लोगों को कोरोना की फ्री वैक्सीन लगाने में 1000 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च है। सरकार ने इस राशि को जुटाने की कोशिश शुरू की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सामने आई चुनौतियाें पर चर्चा हुई।

See also  भूकंप के झटकों से हिला असम, 3.2 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है Earthquake?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।