चीन की महिला आइस हॉकी टीम की 2 खिलाड़ी भी संक्रमित

टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व स्क्वैश खिलाड़ी आजम खान की कोरोनावायरस (कोविड 19) से शनिवार को लंदन में मौत हो गई। वे 95 साल के थे। आजम के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने रविवार को की।

खेल जगत में कोरोना से यह पहली मौत है। आजम ने 1959 से 1962 के बीच लगातार 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था। वहीं, चीन की महिला आइस हॉकी टीम की 2 खिलाड़ी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में यह आइस टीम अमेरिका से लौटी थी।

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना के कारण दुनियाभर के 195 देशों में सोमवार सुबह तक 33 हजार 509 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

यूरोप में इटली और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रविवार को इटली में 756 और स्पेन में 821 लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारत में संक्रमितों की संख्या 1142 हो गई है। 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  पेसमेकर के पत्थर के समान सख्त हो चुके वायर का लेजर लीड एक्सट्रैक्शन, देश के शासकीय अस्पताल में पहला सफल केस

आजम ने 14 साल के बेटे की मौत के बाद खेलना छोड़ दिया था

आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। वे महान खिलाड़ी रहे हाशिम खान के छोटे भाई हैं। आजम ने 1962 में चोट और अपने 14 साल के बेटे की मौत के कारण खेलना छोड़ दिया था।

हालांकि दो साल बाद चोट से उबरने के बाद उन्होंने कहा था कि वे बेटे की मौत के गम से नहीं उबर नहीं सके। पेशावर के गांव नवाकिले में जन्मे आजम 1956 में यूके में बस गए थे। आजम ने उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन भी जीता था।

महिला आइस टीम के सभी खिलाड़ी क्वारैंटाइन

चीन आइस हॉकी संघ ने बताया कि महिला टीम मार्च में पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिए अमेरिका में ट्रेनिंग कर रही थी।

हालांकि, यह चैम्पियनशिप कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई है। अमेरिका से 13 मार्च को वापस लौटे सभी खिलाड़ियों का तापमान मापा गया था, लेकिन उस समय किसी को भी बुखार नहीं था।

See also  राष्ट्रीय कृषि मेले में जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग, किसान सीख रहे खेती की आधुनिक और उन्नत तकनीकें

इसके बाद इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में रखा गया, जहां दो खिलाड़ियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। टीम की अन्य खिलाड़ी क्वारैंटाइन में हैं।

तुर्की के पूर्व गोलकीपर कोरोना पॉजिटिव

तुर्की के पूर्व गोलकीपर रुस्तु रेस्बेर का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी रुस्तु की पत्नी ने दी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण ने काफी तेजी से हमला किया था। रुस्तु की हालत देखकर चौंक गई थी। हालांकि, पूर्व गोलकीपर की पत्नी और दो बच्चों का टेस्ट निगेटिव आया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।