रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 9 बजे तक 17 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है। जिसमें रायपुर से 1 , बलौदाबाजार से 1, दुर्ग से 5, बालोद से 4, राजनांदगांव से 4 और कबीरधाम से 2 मरीज शामिल हैं। जिसकी पुष्टि रायपुर एम्स ने की।

https://twitter.com/aiims_rpr/status/1268919628161376256

बता दें कि शाम 6 तक सरकारी मेडिकल बुलेटिन में प्रदेश में 90 और कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की गई थी, लेकिन राज 09 बजे तक 17 और मरीज सामने आने से कुल संख्या 107 हो गई है।
इसके साथ ही जिनमें राजधानी रायपुर में 04 नए मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक 40 मरीज कोरबा में सामने जाए हैं, बलौदाबाजार में 16, बिलासपुर में 14, रायगढ़ में 13, राजनांदगांव में 06, दुर्ग 05, बालोद 04, कबीरधाम 02, कोरिया और बलरामपुर में 1.1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों के संख्या 647 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 800 के पार हो गया है। इस बीच आज ही उपचार के बाद 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।