अब रायपुर विकास प्राधिकरण में भी फूटा कोरोना बम
अब रायपुर विकास प्राधिकरण में भी फूटा कोरोना बम

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण में पिछले 4 दिनों में 14-15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जनवरी से निरंतर कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। ज्यादातर कर्मचारी 50 वर्ष से उपर है। कई लोग मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में जमीन के दलालों का कब्जा है।

बेरोकटोक बड़ी संख्या में बिल्डर्स विकास प्राधिकरण के दफ्तर आए दिन पहुंचते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे लोगों को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही आवश्यक कार्य से आने वाले आगंतुकों को ही एक-एक करके प्रवेश दिया जाना चाहिए। कार्यलय में सैनिटाजेशन की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।