रायपुर। कोरोना संक्रमितों से बेहतर समन्वय के लिए तीन कॉल सेंटर ( corona call center raipur chhattisgarh ) बनाये गए हैं। होम आइसो लेटेड पर्सन के लिए 24 घंटे कॉल सेवा उपलब्ध रहेगी। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों ( Corona in Chhattisgarh ) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित रायपुर जिला है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

उपलब्ध कराए गए आपातकालीन नम्बर

संक्रमितों (Corona Positive) को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए आपातकालीन नम्बर भी उपलब्ध कराए गए हैं। तीन अलग-अलग तरह के कॉल सेंटर ( corona call center raipur chhattisgarh ) के जरिए इन इन आपातकालीन नंबरों का संचालन किया जा रहा है। जैसे ही किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing) किया जाता है, प्राइमरी कांटेक्ट कौन है यह जानना जरूरी होता है, क्योंकि अन्य व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का प्राइमरी कांटेक्ट है वह संक्रमित ना हो जाए उस को ध्यान में रखते हुए न्यू सर्किट हाउस से कॉल जाता है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा बरतने को लेकर प्राइमरी कांटेक्ट के लिए कॉल आता है।

See also  नाईट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन! होली से एक दिन पहले कोरोना पर सीएम भूपेश ने बुलायी आपात बैठक… स्वास्थ्य मंत्री के साथ रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के प्रभारी मंत्री होंगे शामिल

होम आइसोलेशन के लिए जारी किया जा रहा है आपातकालीन नम्बर

दूसरा प्राइमरी कांटेक्ट (Corona Primary Contact) के दौरान जिस भी मरीज ने होम आइसोलेशन (Home Isolation) का विकल्प चुना है, उनके लिए आपातकालीन नम्बर जारी किया जा रहा है। यदि होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो दिन-रात 24 घंटे आपातकालीन नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके लिए तीन आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं।

यदि किसी मरीज को कोई दिक्कत होती है तो उसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। रात में भी किसी मरीज की तबीयत खराब होती है, तो उसे एडमिट करने से लेकर दी जाने वाले ट्रीटमेंट के संदर्भ में पूरी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा तीसरा आपातकाल कक्ष में ही एक और सेंटर है, जिसमें यदि लोगों के अन्य समस्याएं होती है, जैसे उन्हें कंटेनमेंट एरिया की जानकारी चाहिए या अन्य प्रकार सवालों का जवाब दिया जाता है।

See also  Covid-19 Recovery Rate में बन रहा रिकॉर्ड, देश में लगातार पांचवें दिन नए केस से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।