रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों के ईलाज के दौरान आ रही शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक राहतभरी पहल की है। चिकित्सालयों में इलाज के दौरान कोरोना मरीजों से अधिक राशि लेने, राशि वसूली के लिए डेड बॉडी नहीं देने, एंबुलेंस आदि के लिए अधिक राशि वसूलने जैसी समस्या आने पर अब जिला कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने इस संबंध में आज कोरोना के जिला कंट्रोल रूम में एक नया हेल्पलाईन नंबर जुड़वाया है। इसका नंबर +91 86022 70023 है। इस नम्बर पर अब कोरोना मरीज या उनके परिजन आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।