टीआरपी न्यूज/अहमदाबाद। उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के मोलीपुर गांव की कोरोना संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें एक बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि दूसरे शिशु की नेगेटिव।


वड़नगर मेडिकल कॉलेज ने दोनों जुड़वा बच्चों की जांच करवाई थी। दो दिन बाद इसकी रिपोर्ट आने से डॉक्टर व मेडिकल टीम हैरान रह गई। दोनों नवजात बच्चों में से एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि नवजात बालिका की रिपोर्ट नेगेटिव है। मेहसाणा जिले की वड़नगर तहसील के मोलीपुर गांव की कोरोना संक्रमित महिला ने गत शनिवार को वडनगर अस्पताल में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।


दोबार कराई गई जांच
इनमें से एक बालक और बालिका है। वडनगर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट एच.डी पालेकर ने बताया कि महिला की डिलिवरी के समय सावधानी बरती गई। बच्चों के जन्म के बाद ब्रेस्ट फीडिंग नहीं कराई गई। दोनों बच्चों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

See also  केंद्र ने चिराग परियोजना की बंद, शासन ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर फोड़ा ठीकरा, भूपेश ने साधा निशाना

दो दिन बाद इसकी रिपोर्ट आने पर डॉक्टर हैरान रह गए। जानकारी पुख्ता करने के लिए दोबारा जांंच करवाई गई। दूसरी रिपोर्ट में भी स्पष्ट हुआ है कि जन्म के समय की पहली रिपोर्ट सच थी। नवजात बालिका की रिपोर्ट नेगेटिव तथा बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव है।


डॉक्टरों ने बताया कि वड़नगर अस्पताल में माता और नवजात बच्चें की डॉक्टरों व मेडिकल टीम द्वारा बड़ी सावधानी से उपचार हो रहा है। कोरोना संक्रमित बालक को माता से अलग रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा उसकी देखभाल की जा रही है। एच.डी पालेकर ने बताया कि दो दिन बाद फिर से बालक की रिपोर्ट करायी जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।