कोरोना: रायपुर के तेलीबांधा का श्याम नगर सील,पांच लोग मिले संक्रमित
कोरोना: रायपुर के तेलीबांधा का श्याम नगर सील,पांच लोग मिले संक्रमित

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच तेलीबांधा श्यामनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। रायपुर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में रायपुर नगर निगम के जोन-3 स्थित तेलीबांधा के श्याम नगर में नया कंटेनमेंट जोन बना है।

प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा पूर्व में मुकेश सेन के मकान से पश्चिम में कबीर द्विवेदी के मकान तक है। वहीं उत्तर में संजय गवई के मकान से दक्षिण में श्यामनगर गुरुद्वारे के सामने वाली सड़क तक सीमा निर्धारित की गई है। इस दायरे में दर्जन भर मकान हैं। अधिकारियों ने बताया, इस क्षेत्र में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन की घोषणा होने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से में सैनिटाइजर और ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया है। गलियों को बांस-बल्ली से बंद कर दिया गया है।

पहले ही दर्जन भर कंटेनमेंट जोन

रायपुर में होली से पहले ही दर्जन भर कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसमें सबसे अधिक प्रतिबंधित क्षेत्र गुढियारी इलाके में हैं। उसके अलावा चंगोराभाठा, संतोषी नगर, देवपुरी और धनेली गांव को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

See also  अपनी मांगों को लेकर राजधानी में जुटे प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।