नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 39726 मामले, 154 लोगों ने गंवाई जान
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 39726 मामले, 154 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 39 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 तक पहुंच गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार 282 ऐक्टिव केस हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार 654 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 हो गई है। यह कुल संक्रमितों का 96.41 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 18 हजार 918 ऐक्टिव केस बढ़े हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से देशभर में 154 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को लगातारा नौंवा दिन है जब देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

See also  CG BIG NEWS : प्रदेश के 9 पुलिस अधिकारी हुए पदोन्नत, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।