नई दिल्ली/रायपुर। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयरइंडिया के महा-अभियान की शुरुआत 7 मई से होगी। सरकार ने कहा है कि स्वदेश वापसी के लिए लोगों खुद किराया चुकाना होगा। इसके लिए किराया भी तय कर दिया गया है।


नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 7 मई से 13 मई तक 64 विमानों का परिचालन होगा। पुरी ने कहा कि लोगों को किराया देना होगा। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा। विमान में भी सभी तरह के सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा।

विशेष परिस्थिति में कॉमर्शल सर्विस

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि यह विशेष परिस्थिति में कॉमर्शल सर्विस है। सरकारी खजाने के पास अभी इसका भार वहन करने की गुंजाइश नहीं है। 10 विमान यूएई, 2 कतर से, 5 सऊदी अरब से, 7 ब्रिटेन, 5 सिंगारपुर, 7 अमेरिका से, 5 फिलीपिंस से, 7 बांग्लादेश से नागरिकों को लाएंगे। पहले सप्ताह में 64 विमान नागरिकों को लाएंगे।

See also  सीजी के इस संभाग में स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मचारी मूल पद से गायब, कई को जारी किया गया नोटिस

किन शहरों से कहां तक कितना किराया

.लंदन से मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु के लिए भी 50 हजार रुपए किराया देना होगा।
.अमेरिका के शिकागो से दिल्ली, हैदराबाद के लिए करीब 1 लाख रुपए चुकाने होंगे।
.ढाका से दिल्ली के बीच किराया 12 हजार रुपए होगा।

ये है फ्लाइट शेड्यूल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।