कोरोना: रायपुर में कम्युनिटी स्प्रेड जैसे हालात, कई परिवारों में पांच-छह संक्रमित
कोरोना: रायपुर में कम्युनिटी स्प्रेड जैसे हालात, कई परिवारों में पांच-छह संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की दूसरी लहर में लहर में कम्युनिटी स्प्रेड जैसे हालात बन गए हैं, कई परिवारों में पांच-छह संक्रमित मिल रहे हैं। सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 796 संक्रमित मिले हैं। कई परिवार ऐसे हैं जहां दो नहीं, चार और पांच से अधिक सदस्य संक्रमित हुए हैं।

शनिवार को सबसे ज्यादा केस चंगोराभाठा में मिले। यहां एक साथ 27 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोटा में 15, पुरानी बस्ती में 12, शिवानंद कॉलोनी देवेंद्र नगर और राजेंद्र नगर में 11-11 से ज्यादा पॉजिटिव मिले।

60 से अधिक लोग मैच देखने के बाद आए संक्रमण की चपेट में


जानकारी के अनुसार रायपुर के नवारायपुर में आयोजित वल्र्ड रोड सेफ्टी सीरीज मैच देखने वालों अब तक 10 दिन में 60 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

See also  ब्रेकिंगः डीएसपी आदित्य हिराधर की मौत... कोरोना से थे संक्रमित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।