नई दिल्ली। Corona Vaccination in India केन्द्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके Covishield कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का दूसरा ऑर्डर दिया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि एक कोविशील्ड टीके की कीमत जीएसटी सहित 210 रुपए है।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आपूर्ति का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के नाम पर जारी किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले सरकार ने 11 जनवरी को 231 करोड़ रुपए में कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था। बुधवार को ऑर्डर की गई खुराक को मिलाकर 441 करोड़ रुपए के कोविशील्ड टीके मंगाए जा चुके हैं।

सरकार ने 11 जनवरी को एसआईआई को 1.1 करोड़ खुराक का पहला ऑर्डर देने के अतिरिक्त 4.5 करोड़ रुपए के टीके की खुराक खरीदने का भी वादा किया था। भारत ने एसएसआई के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात परिस्थितियों में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।