टीआरपी डेस्क। आज पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (Corona Vaccine Dry Run) चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन के लिए ड्राई चलाने के लिए कहा है।

देश भर के 116 जिलों में 259 जगहों पर कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन जारी है। ड्राई रन में डॉक्टर और तमाम मेडिकल स्टाफ वैक्सीनेशन (Vaccination) की डमी प्रैक्टिस करते हैं। यानी इसे वैक्सीनेशन का मॉकड्रिल ( Corona Vaccine Dry Run ) कहा जा है।

दिल्ली ही नहीं सारे देश में वैक्सीन फ्री होगी- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से जब सवाल किया गया कि क्या दिल्ली की तरह वैक्सीन लोगों के लिए फ्री होगी तो जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “दिल्ली में ही नहीं सारे देश में वैक्सीन फ्री होगी।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।