नई दिल्ली। दिवाली के बाद स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक ( Bharat Biotech ) कोरोना वायरस के टीके ( Corona Vaccine ) पर तीसरा परीक्षण शुरू कर सकती है। इस परीक्षण में करीब 40 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद ही इसे बाजार में लाया जाएगा। हालांकि बाजार में आने के बाद भी इस टीके पर परीक्षण चलता रहेगा।

भारत बायोटेक ने पहला चरण का डाटा सौंपा, 12 अस्पतालों में दूसरा ट्रायल जारी
टीके पर पहले चरण में हुए परीक्षण के परिणाम केंद्र सरकार को सौंप दिए गए हैं। भारत बायोटेक ने आईसीएमआर को पहले चरण के परिणाम को सौंप दिया है। जिसके बाद वैज्ञानिकों की टीम इसके अध्ययन में जुट गई है।

सूत्रों का कहना है कि यह परिणाम स्वास्थ्य मंत्रालय से भी साझा किए गए हैं। सब कुछ ठीक होने के चलते ही सरकार ने टीकाकरण को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। अभी इसका पहला और दूसरे चरण का परीक्षण देश के 12 अस्पतालों में चल रहा है। दूसरे चरण के तहत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

See also  नूपुर शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची मुंबई की पुलिस

पिछले सप्ताह ही 50 से अधिक को दोबारा दी डोज

दिल्ली एम्स ( AIIMS, Delhi ) में पिछले सप्ताह ही 50 से अधिक लोगों को इस टीके की दोबारा डोज दी गई है। अगले 28 दिनों में यह पता चलेगा कि जिन्हें टिका दिया है उनमें एंटीबॉडी किस तरह और कितने बन रहे हैं?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।