टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से निपटने के लिए भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है। इस बीच विपक्ष के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं कि मोदी सरकार (Modi Govt) के मंत्री कोरोना टीका कब लगवाएंगे।

उन्होंने कहा जब फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा तब 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि पहले दिन देशभर में करीब 1.91 लाख लोगों को टीका लगाया गया।

मोदी सरकार के मंत्रियों को कब लगेगा कोरोना टीका?

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान मोदी सरकार के मंत्रियों को वैक्सीन लगवाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जहां तक हम लोगों को टीका लगाने का सवाल है। मैं समझता हूं कि जब फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा और उसी समय हम, राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी वैक्सीन लगवाएंगे।’

See also  छत्तीसगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन की आठवीं खेप, 44 बॉक्स में हैं 5 लाख 26 हजार डोज

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर विश्वास: राजनाथ सिंह

इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से पूछा गया कि दुनियाभर के कई देशों में बड़े नेता वैक्सीन लगवा रहे हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं हो रहा। आपको नहीं लगता कि वैक्सीन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए हमारे देश के नेताओं को पहले वैक्सीन लगवानी चाहिए? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘नहीं, मैं समझता हूं कि देश में वैक्‍सीन का अंतिम ट्रायल हो चुका है और जनता इसे इस रूप में नहीं लेगी। जनता को देश के वैज्ञानिकों व डॉक्‍टरों पर विश्‍वास है और हम लोग भी जनता को आश्वस्त कर रहे हैं।’

विपक्ष ने पूछा था सरकार के मंत्रियों को कब लगेगी वैक्सीन

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने शनिवार को कोरोना वैक्‍सीनेशन (Corona Vaccination) पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि सरकार के मंत्रियों ने कोरोना वैक्‍सीन (Coronavirus Vaccine) क्‍यों नहीं लगवाई, जबकि विदेशों में सबसे पहले राष्‍ट्र प्रमुखों ने ही कोरोना का टीका लगवाया है।

See also  Mumbai on Alert: मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, एक्शन में पुलिस व सुरक्षा एजेंसिया

पहले दिन 1.91 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में शनिवार (16 जनवरी) को टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन 1.91 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सरकार पहले दिन टारगेट पूरा करने में सफल नहीं रही। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने पहले दिन 3 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।