टीआरपी डेस्क। सीबीएसई ने कोविड-19 की वजह से रद्द की गईं 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक सत्र के दौरान हुई परीक्षाओं पर आधारित होंगे। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के परिणाम इसी साल जून में घोषित किए जाएंगे।

कोरोना वायरस के बेहताशा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अप्रैल माह में ही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के फैसले की घोषणा की थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था, इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।


कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 

See also  जेल में जबरन वसूली मामला: CBI ने सत्येंद्र जैन, पूर्व जेल महानिदेशक पर FIR की अनुमति मांगी; MHA को भेजा अनुरोध

कई राज्य पहले ही कर चुके है परीक्षा स्थगित


बता दें कि सीबीएसई के परीक्षाएं स्थगित करने केेे आदेश से पहले ही कई राज्य सरकारों ने इसी तरह के फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तब इसी तरह के फैसले लेने पर अन्य राज्यों की सरकारें भी विचार कर रही थीं।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में फैसला


इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने का एलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई थी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी। इससे देशभर में करीब 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।