टीआरपी डेस्क। एक तो ठंड और साथ में कोरोना वायरस ( Corona virus in Winter ) का खतरा। खुद को सर्दी से बचाया जाए या फिर कोरोना वायरस से। इस साल की ठंड लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है। माना जा रहा है कि सर्दी में कोरोना से लड़ना ( Corona virus in Winter ) थोड़ा मुश्किल है।

इसलिए खुद का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। हम आज आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से इम्यून सिस्टम ( Immune System ) मजबूत होगा और कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी।

दालचीनी: दालचीनी का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी ( Immunomodulatory) गुण होता है। इसमें मौजूद एंटी-वायरल गुण सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं।

जरूर खाएं साग: हरे पत्तों वाली सब्जी यानी की साग में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ये पाचन तंत्र से जुड़ी शिकायतों को खत्म कर इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

See also  फिर बढ़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 3,095 मामले किए गए दर्ज

विटामिन C का सेवन: विटामिन C हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए मौसमी, संतरा, नींबू, आंवला, कीवी, शिमला मिर्च आदि जैसी चीजों का सेवन सर्दियों में जरूर करें। विटामिन सी युक्त फल व सब्जियां इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ−साथ शरीर को भी हेल्दी रखने में मदद करती हैं।

ये आम मसाले हैं चमत्कारी: सर्दी में शरीर को गर्म रखने और इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खाने में कई तरह के मसालों व हर्ब्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अदरक, लहुसन, प्याज, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी आदि को अपने खाने में शामिल करें।

क्या ना खाएं?

ठंड के मौसम में प्रोसेस्ड मीट, फ्राईड फूड, सॉफ्ट ड्रिक्ंस, आर्टिफिशियल स्वीटनर व रिफाइंड शुगर आदि ना लें। इनका ज्यादा सेवन इम्युन सिस्टम पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।