नई दिल्ली। corona virus updates India दुनिया में कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर देखी जा रही हैं। भारत के कुछ राज्य भी उनमें शामिल हैं। भारत में दुनिया के अंदर दूसरे नंबर पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 44,489 नए मामले देख गए हैं जिससे भारत में कोरोना के कुल मामले 2,66,706 हो गए हैं।

वहीं अगर कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 524 नई मौतों के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 1,35,223 तक पहुंच गया है।

भारत में मौजूद एक्टिव मामलों की बात करें तो वर्तमान उनकी संख्या 4,52,344 है। पिछले 24 घंटे में 36,367 नए डिस्चार्ज मामलों के साथ कुल डिस्चार्ज केस 86,79,138 हो गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।