रायपुर/जगदलपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बस्तर में कोरोना का पहला केस सामने आया है। जगदलपुर कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने इसकी पुष्टि की है। ये मरीज कांकेर का रहने वाला है और प्रवासी मजदूर है। पिछले दिनों मुंबई से लौटने के बाद RTPCR टेस्ट के लिए युवक का सैंपल अस्पताल में भेजा गया था, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक सैम्पल की पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजेटिव आई है।

पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 116 पहुंची
इस केस के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 116 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।