टीआरपी अलर्ट: कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक, ये हैं इसके लक्षण
टीआरपी अलर्ट: कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक, ये हैं इसके लक्षण

नई दिल्ली/रायपुर। भारत के पांच राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए स्ट्रेन ने भी चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन के कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत में दस्तक दे दी है और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। शुरुआत में ही कहा जा रहा था कि कोरोना का नया स्ट्रेन काफी खतरनाक है।


एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आशंका जताई है कि भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है। वहीं कोरोना के नए स्ट्रन के लक्षण covid-19 के काफी अलग है।
ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने नए स्ट्रेन के सात अहम लक्षणों के बारे में बताया है।

कोरोना नए स्ट्रेन के लक्षण

शरीर में दर्द
गले में खराश
आंख आना
सिरदर्द
डायरिया
त्वचा पर रैशेज पड़ना
पैर की उंगलियों का रंग बिगड़ना

कुछ शोधकर्त्ताओं ने कोरोना के नए स्ट्रेन के इन लक्षणों की पुष्टि की है। बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सितंबर में ब्रिटेन में मिला था। जिसके बाद भारत सरकार ने लोगों से ज्यादा सावधान रहने को कहा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।