IPL फेज-2 पर कोरोना का साया, तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 पर कोरोना महामारी का साया मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से 4 घंटे 30 मिनट पहले खबर आ रही है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

हालांकि, BCCI ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। बता दे कि मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में UAE में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट IPL फेज-2 के बाद UAE और ओमान में होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।