रायपुर। कोरोना वायरस का असर इंडियन कॉफी हाउस में भी दिखाई देने लगा है। संक्रमण के फैलने के डर से कॉफी हाउस में कुछ समय के लिए नॉनवेज सर्व नहीं किया जाएगा। कॉफी हाउस के सभी आउटलेट में जबलपुर हेड क्वाटर से नॉनवेज सर्व न किए जाने का आदेश आया है।

आपको बता दें कि जबलपुर डिवीजन के अंदर करीब 200 ब्रांच हैं। जहां नॉनवेज कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते सभी कॉफी हाउस में सूचना चिपका दी गई है। जिसमें साफ अक्षरों में लिखा है कि कुछ समय के लिए नॉनवेज खाना ग्राहको को सर्व नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। दवा की दुकानों पर जहां सैनिटाइजर और मास्क की मांग बढ़ गई है, वहीं मीट की मांग में भारी कमी आई है। रेस्टोरेंट में भी लोग नॉनवेज खाने से बच रहे हैं। ज्यादातर लोग नॉनवेज की जगह सब्जियों का उपयोग कर रहे हैं।

See also  रायपुर में 4 निरीक्षकों के तबादले, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।