टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों कपल चैलेंज ( #couplechallenge ) ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स अपनी बेटर हाफ की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शुरू हुआ यह चैलेंज आज बहुत पॉपुलर हो चुका है। इस बीच पुणे पुलिस ने इस ऑनलाइन मुहिम ( #couplechallenge ) को लेकर एक चेतावनी जारी की है।

पुणे पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया में तस्वीरें डालने से पहले कपल कई बार सोचें। असामाजिक लोग इन तस्वीरों को मॉर्फ्ड करके इसका इस्तेमाल पोर्न और अन्य साइबर अपराध के लिए कर सकते हैं। अपुष्ट आंकड़ों की मानें तो अब तक इस चैलेंज से 2 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

पुणे पुलिस ने अपने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अपने पार्टनर की तस्वीर शेयर पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो एक ‘क्यूट’ चैलेंज आपके लिए गलत साबित हो सकता है।’ इस मैसेज के साथ एक अन्य पोस्टर भी शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है, ‘कपल चैलेंज फिर से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। सिर्फ जागरूकता के लिए-इन तस्वीरों का इस्तेमाल मॉफिंग, बदला लेने, पोर्न, और साइबर क्राइम के लिए इस्तेमाल हो सकता है।’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।