नई दिल्ली। covid 19 in india भारत की कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 1,069 मौतों के साथ वायरस के मरने वालों की संख्या ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। संक्रमितों की संख्या 64,73,545 तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 79,476 नए मामलों के साथ कुल 9,44,996 सक्रिय मामले हैं जबकि 54,27,707 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,00,842 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कोविड-19 के मामलों में पहले की तुलना में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 81 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो गुरुवार के मुकाबले कम थे और आज के आंकड़े शुक्रवार के मुकाबले कम हैं।

यह भी पढ़ें : खतरे में CORONA: संक्रमण को हवा में पकड़ने वाली डिवाइस ‘बायोक्लाउड’ तैयार

बता दें कि कोरोना केसों के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जॉप हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 10 लाख 22 हजार 976 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 7 हजार 808 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 2 अक्टूबर को 1 लाख के पार हो गया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 78,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53 लाख 52 हजार 78 हो गई है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।