काठमांडो। दो मुंहे चीन पर उसके मित्र देशों को ही भरोसा नहीं रहा, अब नेपाल Nepal ने भारत में निर्मित Covishield Vaccine कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड को उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और भारतीय सीरम संस्थान ने इसका निर्माण किया है।

हाल के दिनों भारत के साथ संबंधों में आए तनाव और चीन से नजदीकी के बावजूद नेपाल ने चीन की वैक्सीन को अनुमति न देकर भारत की वैक्सीन पर भरोसा जताया है। दोनों अच्छे पड़ोसी देशों के संबंधों और भविश्य के लिए यह बेहतर संकेत है।

नेपाली नागरिकों के लिए मांगे 1.20 करोड़ खुराक

जानकारी के अनुसार नेपाल की ओर से वैक्सीन की 1.20 करोड़ खुराकों की मांग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्प मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के साथ हुई फोन वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया था कि भारत में वैक्सीन तैयार होने के साथ नेपाल के नागरिकों को प्राथमिकता से वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि भारत में शनिवार से पूरे देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है।

अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ

बता दें कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों और अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति करने की योजना तैयार की है। हाल ही में अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ब्रैड शरमन ने भी इसे लेकर भारत की सराहना की थी।

शरमन ने कहा, ‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐसे वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।