रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खत्म के लिए सुरक्षाबलों द्वारा चलाई जा रही विशेष अभियान जारी हैं। इसी बीच मंगलवार को सुबह सीआरपीएफ डीजी डॉ. एपी माहेश्वरी एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

तिप्पापुरम सीआरपीएफ कैम्प में जवानों के बीच आज रुकेंगे

मिली जानकारी के अनुसार डीजी डॉ. एपी माहेश्वरी पामेड़ पहुंचे हैं। यहाँ वे कुछ देर बाद एन्टी नक्सल आपरेशन का जायजा लेंगे। बता दें, डीजी डॉ. एपी माहेश्वरी तिप्पापुरम स्थित सीआरपीएफ कैम्प में जवानों के बीच आज रुकेंगे।

दौरे के पहले बीजापुर में मुठभेड़ भी हुई

सीआरपीएफ डीजी डॉ एपी माहेश्वरी के एक दिवसीय दौरे के पहले बीजापुर में मुठभेड़ हुई है। गंगालूर थानाक्षेत्र के हिरमागोंडा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से नक्सली भाग खड़े हो गए। जिसके बाद जवानों की टीम ने घटनास्थल से 1 बंदूक, तीर धनुष बरामद किया है। वहीं बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद किया गया है।

See also  सैम पित्रोदा के हैकिंग दावे पर शिक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया; रांची में कोई IIT नहीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।