टीआरपी डेस्क। रायपुर जिले के राजिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंद्री गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाश घर पर ही फांसी में लटकी मिली है। इस घटना में पति- पत्नी, मां और दो बच्चों की मौत हो गई है।

मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को घटना स्थल से एक कागज बरामद हुआ है जिसमें बीमारी का जिक्र है।

पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। इसके साथ ही मृतक परिवार के पड़ोसियों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों के इस तरह शव मिलने से आस-पास सनसनी फैली हुई है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बारे में सुनकर लोग हतप्रभ हैं।

See also  TRP घोटाला: टीवी चैनलों की 32 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई व जांच के निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।