'कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर लगनी चाहिए PM मोदी की तस्वीर'-दिग्विजय सिंह
image source : google

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उन्होंने इस बार पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे लेकर सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

दरअसल पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि PM मोदी की तस्वीर कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी लगनी चाहिए। वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर जब मोदी की तस्वीर है, तो डेथ सर्टिफिकेट पर भी होनी चाहिए।

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान सामने आने के बाद शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भीं अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह उम्रदराज नेता हैं। उनको ऐसी बातें शोभा नहीं देती। वह क्या कहते हैं क्या करते हैं। प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं समझता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।