हाथी की मौत
मौत या शिकार: छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत, खेत के पास मिला शव

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में मंगलवार सुबह एक नर हाथी का शव बनहर गांव में मिला है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हाथी का शिकार किया गया है या किसी और कारण से हाथी की मौत हुई है।

इधर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग के अनुसार मृत पाए गए हाथी की उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई गई है। वहीं मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। विभाग का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 12वीं परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज, सीबीएसई मार्किंग स्कीम पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर

करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका

मामले की जानकारी सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल, वन विभाग की ओर से कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आशंका है कि उसकी मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

See also  नवरात्री से पहले नया फैसला, अब मां महामाया के नाम से जाना जाएगा अम्बिकापुर का दरिमा हवाई अड्‌डा

खेत के पास मिला शव

बताया जा रहा है कि बनहर गांव में किसान ने अपने खेत में मूंगफली की खेती की थी, वहीं पर ये हाथी पहुंचा था। हाथी का शव उसी खेत के पास मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। पता चला है कि खेत के पास ही एक बिजली ट्रांसफार्मर भी है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत कंरट लगने से हुई है।

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, जानिए किस मामले में कोर्ट ने दिए ये निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।