टीआरपी डेस्क। 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा मामले में चारो ओर से आलोचना झेल रहे पंजाब के कलाकार दीप सिद्धू ने फेसबुक पर लाइव होकर किसान नेताओं को खुली चेतावनी दी है। बार बार गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं से कहा कि उन्होंने अंदर की बातें खोलनी शुरू कर दी तो इन नेताओं को भागने की राह नहीं मिलेगी। इस बात को डायलॉग न समझें। ये बात याद रखना। मेरे पास हर बात की दलील है। मानसिकता बदलो।

युवाओं को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की बात कहकर बुलाया गया था

फेसबुक पर लाइव होकर दीप सिद्धू ने कहा कि उनके बारे में कई बातें कही जा रही हैं। ऐसे में वक्त आ गया है कि कुछ बातें स्पष्ट कर दी जाएं। दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा लगाने के मामले में दीप सिद्धू ने कहा कि युवाओं को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की बात कहकर बुलाया गया था। बाद में किसान नेताओं ने दिल्ली में तय रूट पर परेड की बात कह दी। युवाओं ने इस पर रोष जाहिर किया तो किसान नेता वहां से किनारा कर गए। 

See also  सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की मुलाकात, सुपोषण अभियान की दी जानकारी

सरकार की भाषा बोलते हैं किसान नेता

उन्होंने किसान नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा कि वे सरकार की भाषा बोलते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि एकता बनाए रखें और 26 जनवरी की घटना को याद रखें। सिद्धू ने कहा कि किसान नेताओं ने इस मामले में स्टैंड नहीं लिया। उन्होंने बार बार लाल किले पर झंडा लगाने की बात का बचाव किया। बाइक पर भागने की वीडियो वायरल होने पर सिद्धू ने कहा कि जिसकी पुष्टि नहीं है, उसे सच माना जा रहा है।

हमने लाल किले में किसी प्रापर्टी को नुकसान नहीं पहुंचाया

हिंसा करवाने की बात पर सिद्धू ने सवाल किया कि कौन सी हिंसा की गई। हमने लाल किले में किसी प्रापर्टी को नुकसान नहीं पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के बारे में सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने हमें कहा कि जो करना है, शांतिपूर्वक करो और यहां से जाओ। भाजपा और आरएसएस से रिश्तों पर सिद्धू ने कहा कि ये सब गलत है। उन्होंने कांग्रेस से भी रिश्तों को नकारा।

See also  घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील में PAN कार्ड की जरूरत नहीं? जानें इनकम टैक्स का नया ड्राफ्ट नियम
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।