नई दिल्ली। (Arms Worship in China Border) भारत और चीन में सीमा पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का दौरा करेंगे। वह दशहरे के मौकेे पर वहां शस्त्र पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह एलएसी पर दुश्मन का सामना कर रहे भारतीय सेना के जवानों के मनोबल को बढ़ाएंगे।

पिछले साल फ्रांस में किया था पूजन

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री 23-24 अक्टूबर को सिक्किम सेक्टर में एलएसी का दौरा करेंगे और वहीं हिंदू परंपरा के अनुसार शास्त्री पूजन करेंगे। इस दौरान वह कई रणनीतिक पुलों का उद्घाटन और शुभारंभ भी करेंगे। रक्षा मंत्री ने पिछले साल फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान का शस्त्र पूजन किया था।

क्या है प्रथा

भारत में नवरात्रि के अंतिम दिन हिन्दू घरों में हथियारों की पूजा की जाती है। इस दिन उन सीाी चीजों की भी पूजा होती है, जिनसे इंसान बुद्धि और समृद्धि हासिल करता है। हथियार, किताबें, गाड़ियां, घरेलू उपकरण आदि की पूजा प्राचीन काल से होती आ रही है।

See also  Suicide : मां-बेटे ने 13 वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही हुई मौत, सुसाइड नोट में इन बातों का जिक्र

तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसे आयुध पूजा के नाम से जाना जाता ह। इसके अलावा ये त्योहार केरल, ओडिशा, कर्नाटक में मनाया जाता है।

भगवान राम ने भी की थी शस्त्र पूजा

भगवान राम ने भी विजयादशमी के दिन रावण से युद्ध के लिए लंका की ओर कूच किया था। मराठा रत्न शिवाजी ने अस्त्र-शस्त्र की पूजा कर इसी दिन औरंगजेब के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। राजा विक्रमादित्य भी इस दिन शस्त्रों की पूजा किया करते थे।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।