टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। खबर जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प का सीन है।

दरअसल आज रोहिणी कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक वकील बिल्डिंग के ऊपर पहुंच गया।

आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए वकील खुदकुशी की कोशिश करने लगा।

काफी देर तक यह ड्रामा चला।

कुछ देर बाद उसे सुरक्षित उतार लिया गया। उधर, रोहिणी कोर्ट के बाहर भी एक वकील ने आत्मदाह की कोशिश की।

पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले वकील ने कहा कि वह आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प पर घमासान बुधवार को भी जारी है।

वकील हड़ताल पर हैं और दिल्ली के कोर्ट में प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालत ऐसी है कि दिल्ली की पांच जिला अदालतों में वकीलों ने कामकाज ठप कर दिया है। गेट बंद हैं,

See also  Indian Railways : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 52 ट्रेनों को रेलवे ने फिर किया रद्द, यात्रा करने से पहले देखें लिस्ट

ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

खबर है कि वकील किसी को भी कोर्ट परिसर में जाने नहीं दे रहे हैं।

रोहिणी कोर्ट में एक वकील ने बिल्डिंग की छत पर चढ़कर खुदकुशी करने की भी कोशिश की है।

फिलहाल पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट में वकील प्रदर्शन कर रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।