Dengue Outbreak : इस जिले में डेंगू से 50 से ज्यादा बच्चों की हुई मौत!

टीआरपी डेस्क। 50 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां भेजा था। मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है, मंत्रालय सूत्रों के अनुसार टीम ने कहा है कि जिले में डेंगू का ही कहर है। सूत्रों के मुताबिक, फिरोजाबाद में अब तक के सैंपल की जांच के हिसाब से Dengue Outbreak है।

बता दें कि केंद्र की टीम फिलहाल फिरोजाबाद में ही है। ये टीम सोमवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी। फिरोजाबाद और आसपास से अब तक करीब 200 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 100 से ज़्यादा सैंपल में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुछ सैंपल्स में स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) के भी मामले मिले हैं।

स्क्रब टाइफस बीमारी ये बैक्टीरिया से होती है। मकड़ी जैसे छोटे जीव (mite/ छग्गर),जो झाड़ियों में पाया जाता है, के काटने से भी स्क्रब टाइफस होता है। एनसीडीसी (NCDC) की टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को भेजी थी. इसमें Vector Borne Disease के जानकर और Entomologist हैं।

फिरोजाबाद में पिछले कुछ दिनों में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत रहस्यमयी बुखार से हो चुकी है। इस बीमारी में पहले बच्चों के पेट में दर्द होता है, फिर बुखार आता है और प्लेटलेट्स अचानक तेजी से गिरता है। इसके बाद 2-3 दिनों में ही बच्चों की मौत हो जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।