अंबिकापुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में हाथियों का उत्पात जारी है। जशपुर जिले के एक गांव में घुसे दंतैल हाथी ने एक महिला कुचल कर मार डाला। मौत से लोगों में जबरदस्त दहशत है। इधर अंबिकापुर में भी करीब एक हफ्ते से 11 हाथियों के दलों ने डेरा जमाया है।
पुटकुरा गांव में घुस हाथियों के दल ने उपसरपंच समेत 7 लोगों के घरों को धराशायी कर दिया। इस दौरान लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है।

खेत में काम करने गई थी महिला

जशपुर में उस वक्त लोगों में दशहत फैल गया जब पता चला कि दंतैल हाथी ने महिला की कुचलकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि महिला हर दिन की तरह खेत में काम करने गई थी। इस दौरान खेत में म​हिला का सामना हाथी से हो गया। हाथी ने बेरहमी से महिला को कुचलकर मार डाला। सन्ना पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।