डायबिटीक योगा पैथी करेगी डायबिटीज पर नियंत्रण, सीएम बघेल ने अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डायबिटीज नियंत्रण के लिये अभिनव प्रयोग के कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मधुमेह चिकित्सक डॉ. सत्यजीत साहू एवं उनके डॉक्टरों की टीम द्वारा डायबिटीक योगा की पैथी का अन्वेषण किया गया है। यह क्रिटिकल डायबिटीज के रोकथाम, बेहतर कंट्रोल और उसके दुष्परिणामों को सुधारने में बहुत सकारात्मक परिणाम देता है।

सीएम ने की अभियान की शुरुआत

डायबिटीक योगा के दो पोस्टर का विमोचन करते हुये सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह अभिनव प्रयोग डॉक्टरों के द्वारा समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिये है। भारतीय प्राचीन विद्या योग और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के सुंदर समन्वय से चिकित्सा खर्च को कम किया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवा डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सत्यजीत साहू, डॉ राहुल सूर, डॉ किशोर पटेल, डॉ संगीता कौशिक, सुरज दुबे, भुमिसुता साहू ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।