रायपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद ( BALOD ) में डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जलाने वाले आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को डीजीपी डीएम अवस्थी (DGP DM Awasthi) ने बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है। आरोपी कांस्टेबल की इस वहशियाना हरकत पर डीजीपी अवस्थी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को पुलिस ने शनिवार दोपहर को भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

20 दिन पहले दुर्ग पुलिस लाइन में ट्रांसफर हो गया था

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय का करीब 20 दिन पहले दुर्ग पुलिस लाइन में ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद भी उसने ज्वाइन नहीं किया। घटना के 5 दिन पहले से ही वह सिवनी में अपने पुराने मकान मालिक के घर रुका हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस लाइन में भी किसी को नहीं थी। घटना के बाद जब पता चला तो जांच की बात कही गई।

See also  देश के सबसे बड़े Bank का बदल रहा Time-Table, इस वेबसाइट पर अपने ब्रांच का जाने समय

बच्ची से पापा कहने के लिए कहता रहा आरक्षक

बर्खास्त कांस्टेबल अविनाश राय करीब एक माह पहले बालोद के सिवनी में किराए से रहता था। दुर्ग ट्रांसफर होने के बाद वह उधार दिए गए रुपए मांगने सिवनी में अपने मकान मालिक के घर पहुंचा। आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में धुत अविनाश ने मकान मालिक की डेढ़ साल की बच्ची से उसे पापा कहने के लिए कहा। बच्ची के मना करने पर गाली देते हुए सिगरेट से 50 जगह जला दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।