पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम ने मांगी माफी, शादी रुकवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

टीआरपी डेस्क। पश्चिमी त्रिपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) शैलेश यादव ने शादी रुकवाने के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था। पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की है।

दरअसल, पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी हॉल पर छापेमारी कर रहे हैं। इस शादी समारोह में कोरोना के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वीडियो में डीएम शैलेश यादव बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और हॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों को डांट लगा रहे हैं। इतना ही नहीं वे आयोजनकर्ताओं की तरफ इजाजत की एक कागज दिखाने पर वो उसे फाड़कर फेंकते हुए वीडियो में नजर आए।

वीडियो में डीएम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वो दुल्हा और दुल्हन के समेत पूरी भीड़ को हॉल से बाहर निकाले। इसके साथ ही सभी लोगों को गिरफ्तार करने की भी बात कही। डीएम शैलेश यादव ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू और महामारी आपदा कानून के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। 

See also  ग्रामीण डाक सेवक संघ कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, 7 सूत्रीय मांग पूरा कराने 'करो या मरो' का दिया गया नारा

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने डीएम के रवैये के खिलाफ सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए डीएम के रवैये की निंदा की और कहा कि प्रशासन को सिर्फ आम लोग ही दिखते हैं कार्रवाई के लिए, नेता नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।