वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने व्हाइट हाउस संभालने की दिशा में रविवार को पहला कदम बढ़ाया। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अभी तक अपनी हार स्वीकारने के कोई संकेत नहीं दिए हैं और लगातार चुनाव नतीजों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दुनियाभर के तमाम नेताओं और समर्थकों की ओर से शुभकामनाएं मिलने के बीच बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने बदलाव की प्रक्रिया के लिए एक वेबसाइट (BuildBackBetter.com) और ट्विटर फीड (@Transition46) की शुरुआत की।

Donald Trump नतीजों को मानने से कर रहे इनकार

Donald Trump चुनाव नतीजों को मानने से लगातार इनकार कर रहे हैं जबकि रिपब्लिक पार्टी के अधिकांश सांसद इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि “परिणाम स्पष्ट हैं।” उन्होंने बाइडेन ( President-elect of the United States ) को निर्वाचित राष्ट्रपति कहते हुए कमला हैरिस और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

See also  मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया; अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजली

यह चुनाव बुनियादी रूप से निष्पक्ष था

जॉर्ज बुश ने कहा, “ट्रंप के पास दोबारा गिनती कराने का अनुरोध करने और इसे कानूनी रूप से चुनौती देने का अधिकार है। अमेरिकी लोगों को भरोसा है कि यह चुनाव बुनियादी रूप से निष्पक्ष था और इसकी अखंडता को बरकरार रखा जाएगा तथा इसका परिणाम स्पष्ट है।”

बुश ने बयान में कहा, “हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि जो बाइडेन एक अच्छा इंसान हैं, जिन्हें देश का नेतृत्व करने और उसे एकजुट करने का मौका मिला है। हमें अपने परिवार तथा पड़ोसियों के खातिर और हमारे राष्ट्र एवं उसके भविष्य के लिए एक साथ आना चाहिए।”

चार प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता

वेबसाइट में चार प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखा गया है। जिसमें COVID, आर्थिक सुधार, नस्लीय समानता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम बाइडेन के पदभार संभालने के दिन से काम करेगी।

See also  मेडिकल स्टूडेंट का संगीन आरोप, मुझसे देर रात Kiss मांगते थे पूर्व अधीक्षक डॉक्टर विवेक चौधरी!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।