DRDO की बड़ी कामयाबी: आसमान से टैंकों को तबाह करेगी भारत की हेलिना मिसाइल, देखें VIDEO
DRDO की बड़ी कामयाबी: आसमान से टैंकों को तबाह करेगी भारत की हेलिना मिसाइल, देखें VIDEO

नई दिल्ली। अत्याधुनिक टैंक रोधी मिसाइलों हेलिना और ध्रुवस्त्र का रेगिस्तान की फायर रेंज में शुक्रवार को संयुक्त रूप से परीक्षण किया गया जो पूरी तरह सफल रहा है। यह मिसाइल किसी भी समय टारगेट पर अटैक करने में सक्षम है। भारत-चीन तनाव और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों के बीच यह परीक्षण काफी अहम माना जा रहा है।

ये मिसाइल प्रणाली स्वदेशी है और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसे विकसित किया है। मिसाइल प्रणाली की क्षमता को आंकने के लिए न्यूनतम और अधिकतम दूरी के साथ पांच मिशन छोड़े गए।

हर तरह के लक्ष्यों पर निशाना लगाने में सक्षम

इन मिसाइलों को स्थिर तथा गतिमान लक्ष्यों पर निशाना साधने के लिए दागा गया। इनमें से कुछ मिशन को मुखास्त्र के साथ अंजाम दिया गया। एक मिशन को गतिमान लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए हेलिकॉप्टर से भी दागा गया।

तीसरी पीढी की इस मिसाइल प्रणाली में मिसाइल को दागने से पहले लक्ष्य को लॉक किया जाता है और यह लक्ष्य को सीधे हिट करने या उस पर उपर से हमला करने में सक्षम है। इसे किसी भी मौसम में दिन-रात किसी भी समय दागा जा सकता है और यह सभी तरह के टैंकों को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।

बता दें कि यह दुनिया का अत्याधुनिक टैंक रोधी हथियार है जो अब सेना के हथियारों के बेडे में शामिल किए जाने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, सेना तथा वायु सेना को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने भी इस परीक्षण से जुड़ी टीम के सदस्यों के प्रयास की सराहना की है।

देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।