रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार खूब धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 17 ग्राम कोकिन जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रूपए है। मामले में पुलिस ने धारा 22 (ख) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार के सामने ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार रायपुर के सामने दो व्यक्ति नशीली कोकिन जैसे वस्तु की सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। जिसकी सूचना मुखबीर ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी व तस्दीकी प्रारंभ की गई तथा आरोपी को चिन्हांकित किया गया।

दो व्यक्ति को नशीली कोकिन बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस टीम ने पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार में दो व्यक्ति को नशीली कोकिन बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रेयांस झाबक (36) और विकास बंछोर (40) है। दोनों रायपुर के ही रहने वाले हैं, लेकिन इनका लिंक सीधे मुंबई से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से ही राजधानी में कोकिन की सप्लाई होती थी। नशीली पदार्थ की सप्लाई को लेकर आरोपियों के पास ग्राहक के फोन आते थे, जिसके बाद आरोपी माल की सप्लाई करते थे।इस बीच मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर आज से धान खरीदी पर्व शुरू, 72 घंटों में किसानों को भुगतान

यह भी पढ़ें : Corona In Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान: अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में 2 लाख संक्रमित होने की आशंका, रोकथाम जनता के हाथ में

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में World War 3 की दस्तक! इन देशों के बीच जारी जंग में अब महाशक्तियों की एंट्री तय

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।