रायपुर। (Corona vaccination in chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 714 संक्रमित और बढ़ गए हैं। इनमें रायपुर जिले के 161 केस भी हैं। प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक राजधानी की है। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और वन बल प्रमुख पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वहीं पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी की कोरोना से मौत हो गई है।

वैक्सीनेशन के लिए 20 बूथ तैयार

राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रायपुर शहरी क्षेत्र में बीस वैक्सीनेशन बूथ का चयन कर लिया गया है। एक टीकाकरण केंद्र बिरगांव में बनेगा। रायपुर शहर में हर दिन 8 घंटे की शिफ्ट में सब मिलाकर 2 हजार लोगों को टीके लगाए जा सकेंगे। इसके लिए पं. नेहरु मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ 19 स्कूलों में वैक्सीनेशन बूथ खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई।

बिरगांव में भी एक सेंटर बनाया जा रहा है, जिसमें रोज 100 टीके लगेंगे। वैक्सीनेशन की रणनीति की तहत बूथों के रूप में स्कूलों के चयन में अस्पताल या शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उनकी नजदीकी को भी मद्देनजर रखा गया है। ताकि अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन लगाने के बाद बीमार पड़ता है। या कोई अन्य इमरजेंसी आती है तो उसे बीस से तीस मिनट के अंदर हॉस्पिटल भेजा जा सके। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में न्यूनतम दो बिस्तर इस तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार रखे जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।