कोलकाता। नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा के मूर्तियां विसर्जन का सिलसिला बुधवार को दिन भर जारी रहा। इस दौरान बंगाल में मूर्ति विसर्जन  के दौरान मल नदी में बहाव अचानक तेज होने के कारण बहे आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब विसर्जन के लिए सैकड़ों लोग मल नदी के किनारे एकत्रित हुए थे।


अभी तक आठ शव बरामद किए गए
जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने बताया, नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से लोग बह गए। अभी तक आठ शव बरामद किए गए हैं और 50 लोगों को बचाया गया है।” उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल 13 लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोदारा ने कहा,  NDRF (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), SDRF(राज्य आपदा मोचन बल), पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


अब भी कई लोग लापता हैं
राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बुलु चिक बराइक ने मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। बराइक मल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ, उस समय मैं मौके पर मौजूद था। कई लोग बह गए और नदी का बहाव बेहद तेज था। घटना के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अब भी कई लोग लापता हैं।” बराइक और तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताया और राज्य प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने का अनुरोध किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।