BREAKING : DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में रायफल और हथियार बरामद
BREAKING : DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में रायफल और हथियार बरामद

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले से मुठभेड़ की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल जिले के केशकाल ब्लॉक के अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

बता दें कि डीआरजी के जवान गश्त पर निकले थे। भी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधी घंटे से लगातार फायरिंग चली। फायरिंग में जवानों ने दो नक्सली को मार गिराया है। मौके से नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में रायफल और हथियार भी मिले हैं। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Encounter News : कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, चार दहशतगर्द ढेर